सांकरा : बैंक से लौटते वक्त बाइक ने मारी ठोकर, युवती घायल
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगतदेवरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवती घायल हो गई. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
ग्राम पेंड्रावन निवासी नंद कुमार साहू ने पुलिस को बताया की 9 मई को दोपहर करीब 02 बजे उसकी भतीजी दिव्या साहू और गणेश सिदार मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 8434 में स्टेट बैंक पिथौरा से पैसे निकालकर पेंड्रावन लौट रहे थे.
इसी दौरान ग्राम भगतदेवरी सरस्वती शिशु मंदिर के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 0426 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 8434 को ठोकर मार दी.
हादसे में दिव्या साहू के सिर में चोटे आई है तथा मोटर सायकल का वाईजर क्षति ग्रस्त हो गया है. घायल दिव्या साहू को प्राईवेट साधन से ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया.
नंद कुमार साहू ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.