बसना : रास्ते में ट्रेक्टर खड़ी करने की बात पर मारपीट - CG Sandesh

बसना : रास्ते में ट्रेक्टर खड़ी करने की बात पर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में रास्ते में ट्रेक्टर खड़ी करने की बात पर मारपीट की खबर सामने आई है. आरोप है की रास्ते में ट्रेक्टर खड़ी करने से मना करने पर ट्रेक्टर चालक ने मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

तरेकेला निवासी दिल कुमार पिता बंशीधर पटेल उम्र 40 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 8 मई को रात करीबन 09 बजे के उनके गांव के युधिष्ठिर निषाद पिता हितलाल निषाद अपने ट्रेक्टर में मुरम भरकर आंगनबाड़ी के पास खाली कर रास्ता में अपने ट्रेक्टर को खड़ी कर दिया.


दिल कुमार ने उसको बोला कि ट्रेक्टर को रास्ते में क्यो खड़ी कर दिये हो आते-जाते नहीं बन रहा है. इतने में युधिष्ठिर गाली गलौज करने लगा. तब दिल कुमार चुप चाप घर आ गया.

कुछ देर बाद युधिष्ठिर दिल कुमार के घर के सामने आकर दिल कुमार, उसकी पत्नी, मां एवं बेटा को अश्लील गाली गलौज कर रहा था. दिल कुमार ने गाली गलौज करने से मना किया तो युधिष्ठिर निषाद आवेश में आकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया, जिससे दिल कुमार के हाथ पैर में चोट आई है. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. इसी दौरान बीच बचाव में आये दिल कुमार की पत्नी, मां के साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की किया एवं दिल कुमार के लडका को हाथ मुक्का से मारपीट कर गाली गलौज किया. घटना को पास में खड़े रामप्रसाद साहू एवं राम लाल देखे सुने है और बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युधिष्ठिर निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें