सरायपाली : टहलने निकले व्यक्ति को मोटरसायकल ने मारी ठोकर, मौत.
सिंघोडा थाना क्षेत्र में शाम को टहलने निकलने एक व्यक्ति की मोटरसायकल की ठोकर से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2024 की शाम खगेश्वर मिरी एवं गिरधारी अजगर पैदल टहलने निकले थे तथा वापस अपने घर आ रहे थे.
घर आते समय करीब 7:30 बजे पानी टंकी के पास खगेश्वर मिरी को को मोटर सायकल फेशन प्रो क्रमांक CG 06 P 8200 के चालक ने अपने मोटर सायकल से तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे खगेश्वर मिरी के सिर, माथा, एवं नाक मे गंभीर चोट लगने से ईलाज हेतु सरायपाली के एक निजी अस्पताल लाया गया. जहाँ डॉ. ने खगेश्वर मिरी उम्र 30 वर्ष के मृत्यु की पुष्टि की.
बताया गया कि मोटर सायकल फेशन प्रो क्रमांक CG 06 P 8200 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से यह घटना हुई है, मामले में पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.