पूज्य सिंधी पंचायत के समर कैंप में 80 बच्चों ने लिया हिस्सा,... - CG Sandesh

पूज्य सिंधी पंचायत के समर कैंप में 80 बच्चों ने लिया हिस्सा, सीखी विविध कलाएं

रायपुर। शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत की महिला विंग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन 1 मई से 10 मई 2024 तक किया गया। इस कैंप में 80 बच्चों ने भाग लिया। महिला विंग की अध्यक्ष कंचन देवानी और महासचिव सिमरन हिंदुजा के नेतृत्व साहित् वैदिक गणित-डॉ. प्रतिभा शेरवानी,ड्राइंग-सिया पोपटानी, आर्ट व क्राफ्ट-मानसी हुंदानी, श्लोक-गीतिका वाधवानी, सिंधी बैत-ममता शादीजा, मेहंदी-महक हिंदुजा, डांस-मुस्कान लालवानी, खेलकूद-दीपा जसूजा एवं योगा-डॉ.सोनिका वाधवानी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

 


10 मई को समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें पंचायत के सम्मानीय पदाधिकारी शामिल हुए।अध्यक्ष मुरलीधर केवलानी सहित अशोक नैनवानी,भरत रमानी,अशोक माखीजा,मुरलीधर शादीजा,टीकम नागवानी, राजकुमार बजाज,सुशील खटवानी, अर्जुनदास शादीजा, रेशमा मखीजा, सरला रमानी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अध्यक्ष एवं महासचिव सहित संपूर्ण महिला विंग के प्रयासों से समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ उक्त जानकारी पूज्य शंकर नगर पंचायत के सचिव मुरलीधर शादीजा द्वारा दी गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें