राजधानी में देर रात तलवारबाजी हुई, पिता-पुत्र समेत 4 लोग हुए... - CG Sandesh

राजधानी में देर रात तलवारबाजी हुई, पिता-पुत्र समेत 4 लोग हुए घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात तलवारबाजी हुई है. इस हिंसक झड़प में किसी के सिर, नाक और पीठ पर तलवार से चोटें आईं. घटना में पीता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए हैं. यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज की पुरानी रंजिश के चलते रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर देर रात तलवारबाजी हुई.

 


तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए. जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है. मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत उसके साथियों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है. घटना में घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया. मामले में शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस जांच में जुट गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें