पबजी की लत ने ले ली जान, मोबाइल छीनने से नाराज बच्चे ने कर ल... - CG Sandesh

पबजी की लत ने ले ली जान, मोबाइल छीनने से नाराज बच्चे ने कर ली ख़ुदकुशी

जगदलपुर। जगदलपुर में एक नाबालिग ने सिर्फ इस लिए ख़ुदकुशी कर ली क्योंकि उसके परिजनों ने उसे फोन इस्तेमाल करने से मना किया और स्मार्टफोन छीन लिया.

जानकारी के मुताबिक, ख़ुदकुशी करने वाले नाबालिग को स्मार्टफोन पर पबजी खेलने की आदत थी, वह कुछ दिनों पहले जगदलपुर में अपने नाना के घर गर्मियों की छुट्टियां मानाने आया था. इस दौरान उसके परिजनों ने उसकी लत छुड़ाने के लिए मोबाइल छीन लिया और बाहर खेलने को कहा. परिजनों की बात उसे इतनी नागवार गुजरी वह घर से बिना बताए कही चले गया.


जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसके घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. इसके बाद अगले दिन की सुबह उसकी लाश इंद्रावती नदी में मिली. कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि नाबालिग ने सुसाइड से पहले एक नोट छोड़ा था, जिससे यह बात पता चली कि उसे पबजी गेम खेलने की लत इस कदर लगी हुई थी कि वह परिवार के लोगों के बार-बार मना करने और मोबाइल छीन लेने से नाराज था और इस नाराजगी में उसने खुदकुशी कर ली.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें