भूपेश बघेल फर्जी आदमी, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम में को... - CG Sandesh

भूपेश बघेल फर्जी आदमी, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम में कोई बदलाव नहीं, साधु संतो का सम्मान करना हमारे डीएनए में : विजय बघेल

रायपुर। आत्मानंद स्कूल के नाम में बदलाव को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर आत्मानंद स्कूल के नाम में बदलाव किए जाने को लेकर लगातार हमला किया जा रहा है। लेकिन रविवार को बीजेपी के विजय बघेल ने इस आरोप को मनगढ़ंत बताया। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को फर्जी आदमी तक बता दिया। उन्हों कहा कि, भूपेश बघेल फर्जी आदमी है और वे फर्जी बात करते है। बिना जानकारी लिए आत्मानंद स्कूल के नाम में बदलाव की बात उन्होंने कह दी। उन्हों आगे कहा कि, साधु संतों का सम्मान करना उनसे ज्यादा बीजेपी को आता है। ये हमारे संस्कार में, हमारे DNA में है..हमारे रग रग में है।

बीजेपी ने आत्मानंद स्कूल का उठाया था मुद्दा

बघेल ने आगे कहा कि, आत्मानंद स्कूल का सारा खर्चा DMF फंड से होता था। नए शिक्षकों की भर्ती नहीं होती थी। फंड की कमी से जूझ रहे आत्मानंद स्कूल महर्षि आत्मानंद जी का अपमान था। लेकिन माननीय विष्णुदेव साय की सरकार और माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा आत्मानंद स्कूलों को केंद्रीय योजनाओं के तहत जोड़ने का काम हमने किया तो इन्हें तकलीफ हो रही है।

पूरा मामला क्या?

दरअसल, कुछ दिनों पहले समाचार पत्रों में खबर आई की साय सरकार आत्मानंद स्कूलों का नाम बदल कर पीएम श्री रखने वाली है। इस खबर के आते ही कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया की वे साधु संतों का अपमान कर महर्षि आत्मानंद स्कूल का नाम बदल रही है। इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार बैकफुट पर थी। लेकिन बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आखिरकार अब बीजेपी के विजय बघेल ने सारे मुद्दे पर पूर्णविराम लगा दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें