तेन्दुकोना : महिला ने जहर सेवन कर दी जान - CG Sandesh

तेन्दुकोना : महिला ने जहर सेवन कर दी जान

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगाझर में एक महिला ने जहर सेवन कर जान दे दी. पुलिस ने बताया की 11 मई को दोपहर करीब 2 बजे रिनाबाई साहू पति सत्य नारायण साहू उम्र 34 साल निवासी डोंगाझर ने अपने घर पर अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया. 

तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें