वाराणसी जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय...पीएम मोदी की नामांकन रैल... - CG Sandesh

वाराणसी जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय...पीएम मोदी की नामांकन रैली में होंगे शामिल

रायपुर/यूपी। लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं जबकि चौथे चरण के लिए मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान होगा। वही इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। दरअसल पीएम मोदी कल यानि मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।


इसी बीच खबर मिली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय कल वाराणसी जायेंगे। उनके अलावा भाजपा शासित और सहयोगी दल के मुख्यमंत्री भी इस बड़े आयोजन में शामिल होंगे। इस तरह मंगलवार को धर्मनगरी में भाजपा इस लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें