सरायपाली : दूसरी महिला के साथ भाग गए थे कहकर फोड़ा पति का सिर ! पति-पत्नी ने एक दुसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत.
सरायपाली के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पलसापाली में मारपीट के मामले को लेकर पति पत्नी ने एक दुसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ भाग गए थे कहकर उसका सिर फोड़ दिया. जबकि की पत्नी ने दूसरे महिला के साथ भाग जाने की बात को पूछने पर ही मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है.
तुलाराम खुंटे ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2024 को दोपहर करीबन 1:30 बजे उसे उसके घर के सामनें आंगन में साला गजानंद जोल्हे, ब्रिजेश जोल्हे एवं उसकी पत्नि सुरज बाई खुंटे नें एकराय होकर तुम दूसरे महिला के साथ भाग कर गये थे कहकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारपीट किये, एवं प्रार्थी को उसकी पत्नि सुरज बाई खुंटे नें डण्डा से सिर मारा तथा उसी डण्डा से उसका साला गजानंद जोल्हे ने भी मारा जिससे तुलाराम के सिर में चोट आकर खून निकलनें लगा. घटना को गांव के गुंजराम खुंटे एवं तुलाराम की माँ रम्भुला खुंटे देखे सुने एवं बीच-बचाव किये.
तुलाराम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गजानंद जोल्हे, ब्रिजेश जोल्हे और सुरज बाई खुंटे के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
जबकि सुरज बाई खुंटे ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2024 को दोपहर करीबन 1:30 बजे उनके घर के सामनें आंगन में उसके पति तुलाराम खुंटे को वह दूसरे महिला के साथ भागकर जाने के बारे में पूछी तो तुम कौन होती हो पूछनें वाली कहकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारनें की धमकी दिया. घटना को हमारे गांव के गुंजराम खुंटे एवं नरेश निराला देखे सुने एवं बीच-बचाव किये.
सुरज बाई खुंटे की शिकायत पर पुलिस ने तुलाराम खुंटे के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है