महादेव सट्टा एप्प में फंसे कारोबारी ने की आत्महत्या, जहर पीक... - CG Sandesh

महादेव सट्टा एप्प में फंसे कारोबारी ने की आत्महत्या, जहर पीकर दी जान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प में फंसे एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली हैं। मृतक का नाम संदीप बग्गा हैं। जिसने जहर पीकर जान दे दी है। वहीं मरने से पहले मृतक कारोबारी ने एक सुसाइड नोट लिखा हैं। यह पूरा मामले राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।



मृतक ने सुसाइड नोट में धमकी मिलने का जिक्र किया हैं। इसके साथ ही इस नोट में उन्होंने लिखा है कि महादेव सट्टा के पैनल ऑपरेटर नीतीश मित्तल से उनके द्वारा पैसा मांगने और लेनदेन कारने के मामले पर जान से मारने की धमकी मिलने की वजह से डर कर उन्होंने खुदकुशी करने का जिक्र किया हैं। ऐसे में इस मामले में आत्महत्या करने लिए उकसाने के सन्दर्भ में पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं.फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें