news-details

CG : शादी में शामिल होने आए 5 नाबालिगों ने कर दिया काण्ड, सभी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती के साथ आरोपी छेड़छाड़ करते थे. गाँव के एक युवक ने छेड़छाड़ करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

मामला मोहलाई गांव की है, जहाँ बीती रात एक 20 साल के युवक ओम प्रकाश की कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी.  घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहू लुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल पिता स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचो आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

वहां शराब के नशे उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में भोंक दिया।

चाकू लगने के बाद ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। यह देख पांच आरोपी वहां से भाग गए। ओम प्रकाश गले को दबाए हुए 100 मीटर तक दौड़ा और शादी स्थिल के बाहर ही गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उसके दोस्तों ने गाड़ी की और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वो मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वो उसके चक्कर में वहां अक्सर जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। जब इसकी जानकारी ओम प्रकाश को हुई तो उसने लड़के डांटा और ऐसा ना करने की बात कही। इसके बाद आरोपी अपने दस्तों को लेकर वहां जाने लगा।

लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओम प्रकाश आरोपियों को खोजने पंचशील नगर गया था। वहां इनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद एक दिन पहले भी दोनो पक्षों में काफी झगड़ा हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। दो आरोपी दुर्ग के बड़े गुंडे और मडरिस्ट के भाई और भतीजे है।

दुर्ग पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो आदतन बदमाश हैं। वो आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी दुर्ग के एक बड़े गुंडा बदमाश और मर्डर के आरोप में जेल काट रहे आरोपी का भाई और एक भतीजा है। बताया जा रहा है कि पांचों ने प्लानिंग के साथ युवक की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें