बसना : तार सहित गिरने की कागार पर बिजली खंभा, विभाग बरत रहा ... - CG Sandesh

बसना : तार सहित गिरने की कागार पर बिजली खंभा, विभाग बरत रहा लापरवाही.

जब तक कभी कोई हादसा नहीं हो जाता, तब तक विभाग जागता नहीं. बसना नगर के मुख्यमार्ग पर एक बिजली का खंभा तार सहित गिरने की कागार पर है. इसकी जानकारी होने के बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा है. यह खंभा कभी भी धराशायी हो सकता है जिससे किसी प्रकार की कोई हादसा होने की संभावना है. खंभा गिरते ही बिजली सप्लाई तो बाधित होगी इन खम्भों से हाईटेंशन तारें गुजरी हैं, साथ ही किसी जान माल की हानि भी हो सकती है.

फिलहाल यह खंभा अलग-बगल के अन्य दो खम्बो के साहारे टीका हुआ है, आये दिन अचानक कभी भी बिना आंधी तूफान के भी यह गिर सकता है. ऐसा नहीं है कि विभाग केवल इस एक खम्बे को लेकर लापरवाही बरत रहा है. नगर में विभाग ने ऐसे कई खम्भे गड़ा रखे हैं जो किसी भी तार से नहीं जुड़े हैं. तेज आंधी तूफान चलने पर हिलने लगते हैं. नगर में ऐसे कई खम्भो से बिजली विभाग बिल्कुल अंजान बना हुआ है. जिसके चलते आसपास के लोगों का चैन छीन रखा है.

गौरवपथ निर्माण करने वालों की वजह से गिरने की कागर पर खम्बा.

नगर में इन दिनों गौरव पथ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते इस तरह की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है, नाली निर्माण के लिए जब गड्ढा खोदा जा रहा था, तब बिजली के खम्भे का ध्यान नहीं रखा गया, ना ही उसे सुरक्षित रखने का कोई उपाय किया गया. गिरने की स्थिति की जानकारी दिए जाने पर भी विभाग ने और नाली निर्माण करने वालों ने इसे दुरुस्त करने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, बहरहाल बीती रात कुछ ही देर की चली आंधी में यह खम्भा गिरने की कागार तक झुक चूका है और केवल अगल-बगल वाले खम्भों के साहारे तार के माध्यम से टिका हुआ है.


अन्य सम्बंधित खबरें