मंत्री ने की घोषणा : CG बोर्ड के टॉपर्स को सरकार देगी 2-2 ला... - CG Sandesh

मंत्री ने की घोषणा : CG बोर्ड के टॉपर्स को सरकार देगी 2-2 लाख रुपए

रायपुर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए गए थे। परिणामों के अनुसार इस साल बेटियों ने बाजी मारी थी। राज्य भर के छात्र छात्राओं ने इस साल बेहद उम्दा प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में राज्य सरकार के एक मंत्री ने ऐसे टॉपर छात्र-छात्राओं को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि, ऐसे 10 छात्र- छात्राएं जिन्होंने टॉप किया है उन्हें राज्य सरकार 2-2 लाख रूपए देगी।


आचार संहिता के बाद बांटे जाएंगे चेक

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, मेरिट लिस्ट में आये 10 ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके पालक श्रमिक है उनका सम्मान किया जायेगा। राज्य सरकार ऐसे पालकों को 2 लाख रूपए का चेक आचार संहिता के हटते ही देगी। इन दो लाख में एक लाख रूपए आगे की पढाई के लिए होंगे और बाकि के एक लाख रूपए दो पहिया वाहन खरीदने के लिए दिए जायेंगे।  

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें