क्या पैसों की कमी के कारण अरबाज खान के बेटे अरहान ने बेचे अप... - CG Sandesh

क्या पैसों की कमी के कारण अरबाज खान के बेटे अरहान ने बेचे अपनी मां मलाइका अरोड़ा के कपड़े!

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की वो अदाकारा हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. अभिनेत्री की फिटनेस देखकर कोई नहीं कह सकता हैं कि अभिनेत्री एक बेटे की मां हैं. मलाइका और अरबाज का भले ही तलाक हो गया है लेकिन मलाइका अपने बेटे के बेहद करीब हैं. जब भी उन्हें वक्त मिलता है वो उनके साथ जरूर बिताती हैं.

12 मई को हर तरफ मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया. इस दौरान मलाइका को भी उनके बेटे अरहान ने मदर्स डे की शुभकामनाएं दी. अरहान ने अपनी मां को खास अंदाज में विश किया है जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, मलाइका ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो कि उनका और उनके बेटे की व्हाटसएप चैट का है जिसमें अरहान उनको मदर्स डे विश कर रहे हैं.

 


इस दौरान मलाइका अरहान से गिफ्ट की मांग करती हैं जिस पर अरहान कहते हैं कि मैंने आपके कपड़े बेच दिए हैं अब आप इसी कपड़े से गिफ्ट ले लेना. मां और बेटे के बीच की ये प्यार भरी नोकझोंक फैंस को काफी अच्छी लग रही हैं और वो अभिनेत्री को इसके लिए काफी प्यार दे रहे हैं.

वहीं आपको बता दें कि अभी हाल ही में मलाइका के रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में इनके बेटे अरहान को देखा गया था जिसमें दोनों ने एक दूसरे की काफी चीजों को लेकर खुलासा किया था. हालांकि, मलाइका को इस टेलीकास्ट के बाद काफी ट्रोल किया गया क्योंकि उन्होंने अपने बेटे से वर्जिनिटी को लेकर सवाल कर लिया था.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें