बसना : भुकेल से 20 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 13 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम भुकेल से करीब 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि शमशान घाट के पास ग्राम भूकेल में एक व्यक्ति बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिसे मुखबिर की सुचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आकाश पारेश्वर पिता विजयशंकर पारेश्वर उम्र 28 साल निवासी भूकेल के कब्जे से एक सफेद नीले रंग की प्लास्टिक बाल्टी के अंदर 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब रखे मिला जप्त कर आरोपी आकाश पारेश्वर को गिरफ्तार किया गया. तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें