बसना : हाइवे से लगे ग्राम पौंसरा से पुलिस ने जप्त की 20 लीटर... - CG Sandesh

बसना : हाइवे से लगे ग्राम पौंसरा से पुलिस ने जप्त की 20 लीटर महुआ शराब.

बसना पुलिस ने हाइवे समीप गाँव में एक बार फिर कार्यवाही करते हुए करीब 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. भुकेल बाद हाइवे से लगे ग्राम पौंसरा में यह कार्यवाही की गई है. जहाँ एक ढाबे के पीछे खुले स्थान में यह अवैध शराब रखा गया था.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पौंसरा में बहादुर ढाबा के पीछे खुला स्थान में दीपक बहादुर नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री हेतु ग्राहको की तलाश कर रहा है. 

सुचना मिलने पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान बहादूर ढाबा के पीछे खुला स्थान ग्राम पौंसरा में पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम दीपक बहादुर पिता स्व0 अमर बहादुर उम्र 30 साल निवासी पौंसरा का बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि संदेही के ढाबा के पीछे खुला स्थान की तलाशी ली गई जहां पर छिपा कर रखे दो नग 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 4000 रूपये को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी गिरफ्तार कर अपराध कायम किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें