बसना : चक्कर आने से छोड़ दी मोटरसायकल हैंडल, गिरकर मौत. - CG Sandesh

बसना : चक्कर आने से छोड़ दी मोटरसायकल हैंडल, गिरकर मौत.

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के सीतली नाला के आगे रोड किनारे ग्राम पड़कीपाली में 20 फरवरी 2024 को स्वयं की लापरवाही के चलते एक बाइक चालक की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2024 को पिपरीकोना निवासी होरीलाल सिदार उम्र 34 वर्ष अपने मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GL 1606 से पड़कीपाली आया था, तथा अपने मोटर सायकल को लापरवाही पूर्वक चलाने से उसे चक्कर आ गया. जिसके कारण वह मोटरसायकल हेण्डील को छोड़ दिया और गिरने से सिर में चोट लगकर उसकी मौत हो गई. मामले में मृतक के विरूद्ध अपराध धारा 304ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें