18 या 19 मई, कब है मोहिनी एकादशी? जानें इस व्रत का महत्व - CG Sandesh

18 या 19 मई, कब है मोहिनी एकादशी? जानें इस व्रत का महत्व

एकादशियों में मोहिनी एकादशी सबसे ज्यादा खास है. क्योंकि, भगवान विष्णु के नाम से इस एकादशी का व्रत रखा जाता है. विष्णु भगवान के कई अवतार हैं. इस अवतार में से एक मोहिनी स्त्री का रूप है. मोहिनी के नाम से ही इस एकादशी का व्रत रखा जाता है.माना जाता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रख कर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है. इस साल मोहिनी एकादशी के दिन कई कई शुभ योग का भी निर्माण होने जा रहा है. मोहिनी एकादशी का पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त क्या शुभ संयोग निर्माण हो रहा है

कब से शुरू हों रही है एकादशी तिथी
एकादशी तिथि की शुरुआत 18 मई शनिवार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से होने जा रहा है. इसके साथ ही एकादशी तिथि का समापन अगले दिन 19 मई तीन रविवार शाम 04 बजकर 26 मिनट में हो रहा है. उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत 19 में को रखा जाएगा.



स्वयं भगवान श्री राम ने रखा था यह व्रत
विष्णु धर्मोत्तर पुराण के शास्त्र में वर्णन है कि जब सीता माता भगवान श्री राम से बिछड़ गए थे तब ऋषि नारद ने उन्हें मोहिनी एकादशी का व्रत रखने को कहा था. उसके बाद भगवान श्री राम ने स्वयं मोहिनी एकादशी का व्रत रखा था. जिससे माता सीता को ढूंढने में उन्हें सफलता हासिल हुई थी.यानी कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से हर कार्य में आपको सफलता हासिल होगी.

मोहिनी एकादशी के दिन इन मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा
पूजा पाठ में मंत्र का खास महत्व होता है. इसीलिए मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के कुछ मंत्र जैसे ॐ नमो नारायणय, ॐ हिं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का जाप करते हुए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी प्रकार के पाप, दोष समाप्त हो जाएंगे और हर कार्य में सफलता मिलेगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें