सरायपाली : बिजली तार को चोरी कर ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा, त... - CG Sandesh

सरायपाली : बिजली तार को चोरी कर ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा, तीन पर अपराध दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम रिसेकेला में बिजली के तार को काटकर चोरी कर ले जाते तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, इसके बाद गाँव में मीटिंग कर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत किया गया है.

जयपाल डडसेना ने पुलिस को बताया कि  ग्राम रिसेकेला छुईहा खार में उसका खेत है जहाँ पर बोर लगा हुआ है. उस खेत में 13 और 14 मई 2024 के दरम्यिानी रात को उनके गांव का चेतन डडसेना, क्षीरोद्र डडसेना एवं पलसापाली का बैकुन्ठो डडसेना तीनो एक राय होकर बिजली खम्बा से बोर तक का विद्युत केबल लगभग 300 मीटर जिसकी कीमत करीबन 09 हजार को कांटकर चोरी कर अपने मोटर सायकल से ले जा रहे थे, जिसे गांव के हेमसागर साहू,  नुवाधर चौहान व सामरू साहू देखे व पकड़े.


इसके बाद गांव में मीटिंग पश्चात चेतन डडसेना, क्षीरोद्र डडसेना एवं बैकुन्ठो के विरूद्ध विद्युत केबल चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई गई, मामले में पुलिस ने आरोपियो के विरूद्ध धारा 379,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें