सरायपाली : 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
सरायपाली के वार्ड नं. 11 याशिन कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगा ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14-15 मई की रात पियुष साहू पिता विक्रम साहू उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 11 याशिन कॉलोनी सरायपाली ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली.
घटना की सुचना वार्ड नं. 01 निवासी महेश प्रधान ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें