बसना : लॉज में युवती के साथ गैंगरेप, 3 के खिलाफ केस दर्ज
बसना के एक लॉज में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 28 दिसम्बर 2023 को दोपहर करीब 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आरोपी लक्ष्मीधर साहू निवासी चांदन थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार, प्रीतम नायक निवासी निठोरा थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार तथा उनके एक अन्य साथी पीड़िता को बहला फुसला कर अपने साथ बसना के गौरी लॉज ले गये, जहां तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
15 मई 2024 को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376 (डी), 506 के तहत अपराध कायम किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें