सरायपाली : 60 हजार की बाइक में 9 हजार के तार की चोरी, 3 गिरफ... - CG Sandesh

सरायपाली : 60 हजार की बाइक में 9 हजार के तार की चोरी, 3 गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस ने ग्राम रिसेकेला के छुईहा खार में हुए चोरी की घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पुलिस ने चोरी के काला कलर का लगभग 300 मीटर बिजली तार एवम घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित जप्त किया है. चोरी किये गए तार की कीमत 9000 रूपये जबकि चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 06 CY 9622 की कीमती करीबन 60,000 रूपये है.

पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान चेतन डडसेना पिता स्वर्गीय कन्हैया डडसेना उम्र 28 साल, श्रीरोद्र डडसेना पिता नरेश डार्सेना उम्र 30 साल, बैकुंठो डडसेना पिता लक्ष्मी डडसेना उम्र 32 साल से पुछताछ करने पर प्रार्थी जयपाल डडसेना के खेत से काला कलर का लगभग 300 मीटर विद्युत केबल चोरी करना बताया. 

पुलिस टीम के द्वारा लगभग 300 मीटर विद्युत केबल कीमती 9000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त नीला कलर का पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 CY 9622 कीमती 60,000 रूपये कुल जुमला कीमती 69,000 रूपये जप्त कर 03 आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 379 भादवि. के तहत् विधिवत कार्यवाही कर कार्यवाही किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें