आज से कुरूद में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, ट्र... - CG Sandesh

आज से कुरूद में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रोड मैप

 रायपुर । मां चंडी की नगरी कुरुद में पहली बार कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। वे यहां आज से 22 मई तक गौरीशंकर महादेव की कथा सुनाएंगे।शिव महापुराण की कथा में कथा प्रवक्ता पं. प्रदीप मिश्रा की उपस्थिति में आज दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बस स्टैंड कुरुद से कारगिल चौक, सरोजनी चौक, पुराना बाजार होते हुए मां चंडी मंदिर तक निकाली जाएगी।दिनांक 16.05.24 से 22.05.24 तक भारी वाहन के लिए राजिम कठोली से कुरूद धमतरी की ओर धमतरी कुरूद से राजिम की ओर एवं मगरलोड से कुरूद धमतरी की ओर एंव कुरूद धमतरी से मगरलोड की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।



ड्राईवर्सन रूट;-: > राजिम नवापारा कठोली से भारी बडी वाहन गोजी आलेखूटा कोडेबोड होकर धमतरी एंव रायपुर की ओर जावेगी ।
धमतरी रायपुर की ओर से राजिम जाने वाले भारी वाहन कोडेबोड आलेखुटा गोजी होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी।
मगरलोड मेघा की ओर से आने वाले भारी वाहन गाडाडीह परखंदा सिरसिदा मौरीखुर्द होकर नारी गोजी की ओर से कुरूद रायपुर की ओर जावेगी ।
राजिम मगरलोड की ओर से आने वाले भारी वाहन मोंहदी, सरगी, सोनेवारा, भोथा, बोरसी होते हुए सलोनी, जंवरगांव, मथुराडीह मोंड़ से भोयना होते धमतरी जायेगें।
राजिम नवापारा कठोली से होकर छोटी चारपहिया दोपहिया वाहन मौरीखुर्द से सिरीं परखंदा गाड़ाडीह होकर उमरदा से कुरूद कालेज होकर कुरूद धमतरी की ओर जावेगी।

कार्यक्रम स्थल पहुचने हेतु निर्देश – > महासमुंद राजिम नवापारा से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें। गरियाबंद, नगरी, सिहावा, मगरलोड से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम उमरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें। कांकेर बालोद दुर्ग धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम चरमुडिया मोड़ ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें

धमतरी कुरूद की ओर से मगरलोड राजिम जाने हेतु कुरूद कालेज से होकर नहर मार्ग से होते हुये उमरदा से गाडाडीह परसवानी मेघा होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी। 02 पार्किंग व्यवस्था-: ➤ 01 महासमुंद राजिम, नवापारा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था नवापारा, कठोली, नारी, कुहकुहा, दहदहा की ओर आकर ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल के बाये ओर में अपनी वाहन पार्क करेगें, एंव व्हीआईपी वाहन भारतमाला ओवरब्रीज के आगे 100 मीटर दाहिने ओर अपनी वाहन में पार्क करेगें, वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें