छत्तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगा मानसून... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगा मानसून...

छत्तीसगढ़ में इस बार 13 जून को मानसून पहुँचने की संभावना है. इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है. यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है. रायपुर में 16 जून है और अंबिकापुर में 21 जून है. इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है. इस मुख्या कारण एल नीनो है वह इफ़ेक्ट करता है. एल नीनो प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है. जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है. अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी.

बता दें कि बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर अपडेट दी है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं. दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है. इसके बाद यह आमतौर पर उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया है कि यह जल्दी नहीं है. यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें