बसना : जगदीशपुर चर्च रोड बेरिकेट के पास पीकअप की जोरदार टक्क... - CG Sandesh

बसना : जगदीशपुर चर्च रोड बेरिकेट के पास पीकअप की जोरदार टक्कर से तीन गंभीर रूप से घायल

बसना थाना अंतर्गत जगदीशपुर चर्च रोड बेरिकेट के पास गलत दिशा से आ रही एक पीकअप वाहन की ठोकर से कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसपर पीकअप चालक की ख़िलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

धनीराम प्रधान ने पुलिस को बताया कि 11 मई 2024 शनिवार को वह श्रीरामपुर निवासी नवीन साहू के स्वीप्ट कार कमांक CG 06 GZ 8669 में महात्मा सवरा उम्र 46 वर्ष और शांती उम्र 44 वर्ष के साथ बसना सामान खरीदी करने गया था, जहाँ से बसना से वापस आते समय लगभग 4 बजे जगदीशपुर चर्च रोड के मोड़ पर लगा हुआ बेरिकेट के पास सामने से गलत दिशा से आ रहे तेज रफतार और लापरवाही पूर्वक गाड़ी को लहराते हुए पीकअप चार पहिया वाहन कमांक CG 06 GL 8595 के चालक द्वारा वाहन कमांक CG 06 GZ 8669 के कार को जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार चालक नवीन और कार में बैठे शांती, महात्मा सब को गंभीर चोटें आई और कार क्षतिग्रस्त होकर चलने योग्य नहीं रहा.

उक्त घटना में नवीन पिता भीम का दाहिना पैर टुट गया है और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आया, कार में सवार महात्मा पिता सुभो के दाहिने कुल्हे का हड्डी टूट गया और शरीर के अन्य भाग में गंभीर चाटें आई है, शांती पति महात्मा के बांए हाथ के कंधे की हड्डी टूट गयी है और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है.

उक्त घटना में डायल 112 के द्वारा आहत नवीन साहू पिता भीम, शांती, महात्मा को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना लाया गया था. जहाँ से नवीन साहू के परिवार वालों के द्वारा सघन ईलाज हेतु रायपुर ले गए सभी का अभी भी ईलाज निरंतर जारी है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन कमांक CG 06 GL 8595 के चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें