छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के सुकमा,दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर साथ ही नारायणपुर जिले में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही गरियाबंद, बालोद, धमतरी और राजनांदगांव जिले में तेज आंधी तूफान के साथ गरज चमक होने की बात कही गई है‌।

वर्तमान में प्रदेश की अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा बस्तर संभाग के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें