तुमगांव : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत - CG Sandesh

तुमगांव : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावस में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया की 15 मई को बेल्टूकरी निवासी ओके लाल पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 30 साल नहाने के लिए ग्राम अमावस के आमा तालाब गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें