छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे बदरा,बादलों के कारण तापमान में हुई ह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे बदरा,बादलों के कारण तापमान में हुई हलकी गिरावट

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं.ऐसे में तापमान में गिरावट आई है. वहीं आज मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हलकी बारिश का अनुमान जताया है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार के उपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। आज दक्षिण छग में गरज-चमक के अंधड़ चलने और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। 

बस्तर संभाग के जिलों में गहरा बादल होने के कारण तापमान में आज सार्थक गिरावट संभावित है। प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें