बसना : कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्रो... - CG Sandesh

बसना : कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्रों का बेहतर प्रदर्शन, बढ़ाया विकासखंड का मान

बसना : दसवीं/बारहवीं बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्रों ने भी उत्तम अंक अर्जित कर बसना विकासखंड का मान बढ़ाया। इन दिव्यांग छात्रों की सफलता पर शिक्षा विभाग ने भी सराहना की है और आगे बढ़ाने को प्रेरित किया है ।विकासखंड में कक्षा दसवीं की छात्रा यशोदा मानिकपुरी ने 80% अंक प्राप्त किया कक्षा 12वीं की छात्रा रूपेश दास 64% अंक प्राप्त किया कक्षा 12वीं की छात्रा नेहा गांधी सेकंड डिवीजन प्राप्त किया और कक्षा 12वीं की छात्रा नितेश्वरी राय सेकंड डिवीजन कक्षा दसवीं की छात्रा शांति निशा सेकंड डिविजनल कक्षा दसवीं की छात्रा जसमती नेताम सेकंड डिवीजन कक्षा दसवीं का छात्र खरे सेकंड डिवीजन और कक्षा दसवीं की छात्रा ज्योति बुडेक सेकंड डिवीजन के साथ सफलता अर्जित किया है। 

दिव्यांग बच्चों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर, एपीसी डी एन जांगड़े,विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ललित कुमार देवता,संकुल समन्वयक वारिश कुमार,स्पेशल एजुकेटर अंकित कुमार कमलेश, लेखपाल सूरज कुमार पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेकानंद साहू सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें