RSS के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन,सीएम साय... - CG Sandesh

RSS के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन,सीएम साय ने जताया शोक

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का कल रात निधन हो गया. उन्होंने 93 वर्ष के उम्र में राजधानी रायपुर के वी वाय अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है.



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा कि – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री पांडुरंग शंकरराव मोघे जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. मोघे जी ने समूचे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय विचारों को स्थापित करने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उनकी स्मृति सदैव अमर रहेगी. प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें