पिथौरा : नकाबपोश बाइक सवार ने गली में खेल रहे बच्चे का किया अपहरण, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोडबहाल से दो नकाबपोश बाइक सवार द्वारा 5 वर्षीय बच्चे को 20 रुपये का लालच देकर अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों को कुछ ही घंटो में पकड़ लिया.
बच्चे की पिता धनसिंग यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी की 17 मई को दोपहर करीबन 1 बजे उनका 5 वर्षीय बेटा तनिष्क यादव घर के बाहर गली में 2 बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी समय एक मोटर सायकल में सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति आये जो अपने चेहर में मास्क लगाये थे. उन्होंने तनिष्क को 20 रूपये का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने मोटर सायकल में सामने बिठाकर अपहरण कर कहीं ले गये हैं.
मामले की सुचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज शेयर कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की. पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम कछारडीह में गाँव के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज से मिलते जुलते लोगों को देखा और पकड़ा लिया. फिर पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने कछारडीह पहुँचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 363, 34 के तहत अपराध कायम किया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.