चोरी का अनोखा मामला, पुराने दान पेटी की जगह नई दान पेटी रख ग... - CG Sandesh

चोरी का अनोखा मामला, पुराने दान पेटी की जगह नई दान पेटी रख गया चोर, ऐसे हुई जानकारी

 रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना अंतर्गत बोरियकला के एक मंदिर से चोर ने पुरानी दान पेटी की चोरी कर लिया। फिर ताला लगाकर नए दान पेटी को लाकर रख दिया। अब पुलिस मामले की जांचं में जुट गई है।



जानकारी के मुताबिक मामला बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड और शेडार रेसिडेंसियल स्थित हनुमान मंदिर का है। जहां अज्ञात चोर पैसों से भरे दान पेटी को चोरी कर ले गए। सुबह जब पुजा के लिए लोग मंदिर पहुंचे, तब जाकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिसमें से एक महिला जो हर रोज की तरह मंदिर में पूजा अर्चना करने आती है, जब उसने देखा कि पुराने दान पेटी गायब है और उसकी जगह नई दान पेटी रखी गई है। तब चोरी की जानकारी मिली। वहां मौजूद महिलाओं ने नई दान पेटी में लगे ताले की चांबी को खोजने का प्रयास किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। तब आशंका जताई गई कि जिस चोर ने नई दान पेटी को रखा है ताले की चांबी उसी के पास हैं. पुलिस को आशंका है कि चोर आने वाले दिनों में मंदिर में रखी नई दानपेटी को भी चोरी करने की नियत से ताला लगाकर छोड़ा होगा। या फिर उसमें आने वाली रकम को निकाल लेने का इरादा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें