बसना : जबलपुर में पुलिस ने जप्त की महुआ शराब.
बसना पुलिस ने 17 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम जबलपुर से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जबलपुर में सानू ऊर्फ सुमन सिदार अपने घर बाड़ी में महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री वास्ते रखा है, एवं ग्राहको का तलाश कर रहा है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर संदेही सोनू ऊर्फ सुमन सिदार पिता धनसाय सिदार उम्र 19 साल निवसी जबलपुर से मुखबीर सुचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ किया जिसपर संदेही द्वारा अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखे महुआ शराब को एक पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीब 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को लाकर पेश लिया जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया.