CG : फंदे पर लटकती मिली लाश, प्रेम प्रसंग का मामला...
बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी में फांसी के फंदे पर लटकी हुई युवक की लाश मिली, जिससे आसपास सनसनी फ़ैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक की पहचान तालापारा निवासी मोहम्मद असद के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा भारत चौक में रहने वाला मोहम्मद अरसद तीन दिन पहले घर से निकला था. इसके बाद वो घर नहीं आया. जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. इधर सरकंडा के चिल्हाटी स्थित सूने मकान में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई.
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अरशद की पहचान की. मामले में पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कह रही है.