बसना : अलग-अलग सड़क हादसों में हुए तीन की मौत पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : अलग-अलग सड़क हादसों में हुए तीन की मौत पर मामला दर्ज.

बसना थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में हुए तीन की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पहली घटना 6 माह पूर्व 18 अक्टूबर 2023 की है, जिसमे मोटरसायकल क्र. CG 06 GC 2205 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बसना से कुड़ेकेल मार्ग पर राजाराम सोनी पिता बंशी लाल सोनी उम्र 70 साल निवासी गढ़पटनी के मोटरसायकल को ठोकरमारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया. जिससे बंशी लाल को गंभीर चोंटे आने से अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दूसरी घटना 23 मार्च 2023 के शाम 5:20 बजे की है, जिसमे एक सोल्ड मोटरसायकल प्लेटिना का चालक मेन रोड़ बंसुला में अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर वेणुधर साहू पिता स्व जलधर साहू उम्र 50 साल निवासी तोषगांव को ठोकरमारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोंटे आने से शासकीय अस्पताल तुमगांव में ईलाज के दौरान मौत हो गई.

उपरोक्त मामलों ने पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के विरुद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

तीसरी घटना भुकेल की है जिसमे 14 अप्रैल 2024 को रात करीब 11:30 बजे अज्ञात आरोपी वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर तुलसा बाई को ठोकरमारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोंटे आने से शासकीय अस्पताल बसना में ईलाज के दौरान मौत हो गया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें