बसना : अवैध शराब के चलते दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट, दोनों... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के चलते दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई शिकायत.

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम बेलटिकरी में अवैध शराब के चलते दो महिलाओं के बीच आपस में मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.

दीपांजली चौहान ने पुलिस को बताया कि 17 मई 2024 को करीब 1 बजे जब वह घर में थी तभी उनके गांव की घुरई बरिहा उनके घर के दरवाजे के पास आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. तब दीपांजली का पति सुकलाल चौहान दरवाजा को खोला तो घुरई बरिहा गाली गलौच करने लगी जिसे सुनकर दीपांजली वहां आई और क्यों गाली दे रहे हो बोली तो घुरई उसे भी गाली देते हुये बोली कि तुम्हारा पति मेरे बेटे को शराब पिलाया और ऐसा कहकर गाली गलौच कर हाथ में रखे डण्डा से दीपांजली से मारपीट की. जिससे उसे चोट आई.

जबकि घुरई बाई बरिहा ने पुलिस को बताया 17 मई 2024 के दोपहर करीबन 1 बजे, उसके लड़के के घर शराब पीकर आने से पूछी कि कहां से शराब पीकर आया है तो उसने बताया कि दीपांजली चौहान के घर से शराब पीकर आया हूं जिस पर वह दीपांजली चौहान के घर जाकर मेरे बेटे को क्यों शराब पिलाते हो व अवैध शराब बेचने के लिये मना किया तो दीपांजली चौहान अश्लील गाली गलौच देकर उसके साथ मारपीट की तथा गला को दबा दी.

क्षेत्र में शराब की बिक्री करने से गांव का माहौल काफी खराब हो चुका है जिस पर अंकुश लगाना काफी आवश्यक हो गया है. मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 294,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें