बसना : चेरगाटोड़हा तथा दुरूगपाली में जप्त की गई अवैध महुआ शरा... - CG Sandesh

बसना : चेरगाटोड़हा तथा दुरूगपाली में जप्त की गई अवैध महुआ शराब

बसना पुलिस ने 18 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर दो अलग-अलग मामलों में करीब 7 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. यह कार्रवाई ग्राम चेरगाटोड़हा तथा दुरूगपाली में की गई है. मामले में दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जिसमे ग्राम चेरगाटोड़हा में आरोपी धजा पारेश्वर पिता चम्पत लाल उम्र 33 साल निवासी चेरगाढोडा, के बाड़ी की तलाशी लेने पर वहां एक पीला रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीब 3 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 600 रूपये मिला जिसे जप्त कर कार्रवाई किया गया.

इसी तरह ग्राम दुरूगपाली से चेरगाटोड़हा जाने के मार्ग पर अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखकर बिक्री वास्ते ग्राहक की तलाश कर रहे किशन पारेश्वर पिता नेतलाल पारेश्वर उम्र 28 साल निवासी चेरगाटोड़हा, की तलाशी लेने पर उसके पास रखे प्लास्टिक थैला के अंदर दो लीटर वाली दो हरे रंग के स्प्राईट बाटल में भरी करीब 4 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 800 रूपये मौके पर से जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें