सरायपाली : देवर के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज.
सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत नयागांव में रहने वाली छिबर्रा (घाट) की शिक्षिका ने अपने देवर के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है.
कुसुम रौतिया ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2024 को करीबन 9:30 बजे उनके घर के आँगन में उसके देवर गणेश रौतिया को शादी में दिये हुये कपड़े को क्यों वापस किये हो पूछनें पर उसके देवर ने तुम लोगों का कोई भी सामान मुझे नही चाहिए कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज करनें लगा. जिसे मना करनें पर गणेश रौतिया घर से कुल्हाड़ी लाकर जान से मार देने की धमकी देने लगा. जिसे कुसुम के बेटे हर्षवर्धन, और राहुल रौतिया देखे सुने और बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुध अपराध धारा 294, 506 भादवि पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें