सरायपाली : बलौदा क्षेत्र से 24 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : बलौदा क्षेत्र से 24 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत दो मामलों में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर 18 मई 2024 को एक व्यक्ति को मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब लेकर पलसापाली से छुईपाली की ओर जाते हुए पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी सुफल ताण्डी अपने मोटर सायकल के पीछे जूट बोरी में महुआ शराब ले जा रहा था, जो 4 नग प्लास्टीक झिल्ली में भरा प्रत्येक में 5-5 लीटर भरा महुआ शराब जुमला 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 1 नग मोटरसायकल हीरो एच.एफ. 100 क्रमांक CG 06 GY 2908 कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 44,000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी सुफल ताण्डी पिता नरेश ताण्डी उम्र 23 साल निवासी लखनपुर को गिरप्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट लेखबध्द किया गया.

इसी तरह ग्राम टेमरी एवं जामपाली के मध्य आम रोड़ में शाम 6:50 बजे आरोपी बिलास कुमार बरिहा पिता बलदेव कुमार बरिहा उम्र 30 साल निवासी जामपाली से एक प्लास्टिक झोला में रखा 1 नग प्लास्टीक झिल्ली में भरा लगभग 4 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 800 रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी बिलास कुमार बरिहा पिता बलदेव कुमार बरिहा उम्र 30 साल निवासी जामपाली के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें