सरायपाली : नूनपानी से 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस ने 18 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम नूनपानी से करीब 25 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नुनपानी स्कूल के पास मधु साहू अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु इंतजार कर रहा है. मुखबीर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर ग्राम नुनपानी स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी. जिसका नाम मधु साहू पिता कौशल साहू उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम नुनपानी का बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि तलाशी पर संदेही मधु साहू द्वारा अपने कब्जे में रखे एक प्लास्टिक ड्रम नीला रंग में भरा 20 लीटर एवं एक सफेद प्लास्टीक जरकीन में भरा 5 लीटर जुमला 25 लीटर महुआ शराब हाथ भट्ठी निर्मित कीमती करीबन 5000 रूपये को पेश किया जिसे बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब.एक्ट का पाये जाने से आरोपी मधु साहू पिता कौशल साहू उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम नुनपानी को गिरफ्तार किया गया.