सिंघोड़ा : ग्राहक के इंतजार में छुपाकर रखे 10 लीटर महुआ शराब ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : ग्राहक के इंतजार में छुपाकर रखे 10 लीटर महुआ शराब को पुलिस ने किया जप्त

सिंघोड़ा पुलिस ने 18 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम गुठानीपाली तालाब किनारे मे एक व्यक्ति से करीब 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गुठानीपाली तालाब किनारे मे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक के इंतजार में छुपाकर रखा है. सूचना मिलने पर पुलिस अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम गुठानीपाली तरफ रवाना हुआ, जहाँ मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे पकड़कर पुलिस ने पूछताछ किया तो अपना नाम गौरीशंकर बरिहा पिता सहनी बरिहा उम्र 22 साल कुरचुंडी थाना बसना का निवासी होना बताया.

पुलिस ने बताया कि संदेह होने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसके कब्जे मे रखे हुए प्लास्टिक थैला की तलाशी लेने पर उसके अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरी हुई हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब लगभग 10 लीटर कीमती 2000 रूपये मिला, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी गौरीशंकर बरिहा पिता सहनी बरिहा उम्र 22 साल कुरचुंडी थाना बसना निवासी को गिरफ्तार किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें