पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने डिप्टी CM से की मुलाकात, छत्तीस... - CG Sandesh

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने डिप्टी CM से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के बने ब्रांड एम्बेसडर

रायपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रायपुर पहुंचे। उन्होंने राजधानी में डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात की। रैना को छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सुरेश रैना ने कहा, छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाले हैं। क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर रायपुर आया हूं। छत्‍तीसगढ़ में इस लीग से क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।


इस दौरान  सुरेश रैना ने डिप्टी CM सहित खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने चर्चा की। ये भी बताया कि छत्तीसगढ़ में होने जा रहे एक खास कार्यक्रम से वो जुड़े हैं। इसके तहत रायपुर में प्रोफेशनल क्रिकेट इवेंट्स होंगे और प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छा मंच मिलेगा।

बता दें कि  सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं मिलकर IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन कर रही है। रायपुर में इसके मैच होंगे। आइपीएल की तर्ज पर 7 जून से छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज होगा। इसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 18 मैच खेलें जाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें