बसना महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन - CG Sandesh

बसना महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन

स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व आईक्यूएससी, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली तथा आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ एस के साव के निर्देशन व रा से यो कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान के मार्गदर्शन में 20 मई से 22 मई तक किया जा रहा है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूनम यादव पीएनबी बैंक अधिकारी, विशिष्ट अतिथि व प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ. सुमित कुमार कुमेठी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार साहू ने की.

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि पूनम यादव ने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत बैंक के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचने जागरूक किया. साथ ही उन्होंने बैंक में खाते कितने प्रकार के होते है, एटीएम कार्ड क्या है, डिजिटल कैश पेमेंट, एनपीआईसी वेबसाइट, विभिन्न प्रकार के बीमाओं के साथ-साथ पेंशन की अनेक योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने सभी प्रकार के फ्रॉड व ठगी से सतर्क रहने की बात कही.

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रदीप दास ने वकालत से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी साथ ही भारतीय संविधान के वित्तीय धाराओं की जानकारी भी दी.

इस दौरान कार्यक्रम के संचालन हेतु पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सहायक दीपक कुमार साहू, सुमित पटेल तथा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और कॉलेज के स्टाफ उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन एन के प्रधान ने किया।


अन्य सम्बंधित खबरें