दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी के निधन पर ... - CG Sandesh

दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी के निधन पर आज छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक

 रायपुर :- भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं। वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।


इस दौरान शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भी कल एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसके आदेश मंत्रालय महानदी भवन से देर शाम जारी किए गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें