MURDER: राजधानी में पति ने खेला खूनी खेल...चरित्र शंका में प... - CG Sandesh

MURDER: राजधानी में पति ने खेला खूनी खेल...चरित्र शंका में पत्नी और बेटी की ले ली जान

 रायपुर। राजधानी में मंगलवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। रायपुर में डबल मर्डर की घटना से सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर बेटी को भी मौत की नींद सुला दी। आरोपी ने टांगी से मारकर पत्नी और बेटी की हत्या की है।



घटना रायपुर के खरोरा इलाके की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। आरोपी पति का नाम योगेश है, जबकि मृत पत्नी का नाम जानकी और बेटी का नाम आरती है। पति को पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से उसने यह दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है।

योगेश ने इस खूनी वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका बेटा घर पर भी था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरोरा थाना पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति योगेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी पूरे घटना के बारे में जानकारी ले रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें