बसना : गिल ढ़ाबा, सोनी ढ़ाबा और ख़ुर्शीपहार से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : गिल ढ़ाबा, सोनी ढ़ाबा और ख़ुर्शीपहार से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने 20 मई को मुखबिर की सुचना पर गिल ढ़ाबा, सोनी ढ़ाबा और ख़ुर्शीपहार में भारी मात्रा के अवैध शरब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर खुर्शीपहाड़ के पास अपने घर के सामने आरोपी विमल मांझी पिता रामकुमार मांझी उम्र 26 साल से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रू को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया।

इसके आलावा पुलिस ने साल्हेतराई के पास स्थित गिल ढ़ाबा से रात करीब 8 :20 बजे कार्यवाही करते हुए 6.1 लीटर अंग्रेजी-देशी प्लेन शराब कीमती 7250 रू को जप्त कर आरोपी हरप्रीत सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल निवासी गिलढ़ाबा साल्हेतराई के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2 ) पन्जीबद्ध कर विवेचना में लिया। तथा भूकेल के सोनी ढ़ाबा में आरोपी करन सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 18 साल से 3. 8 लीटर अंग्रेजी-देशी प्लेन शराब कीमती 3820 रू के साथ पकड़ गया जिसे जप्त कर कार्रवाई किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें