सिंघोड़ा : पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जोगीदादर में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला से मारपीट किये जाने पर इसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ग्राम जोगीदादर थाना सिंघोड़ा मालती साहू ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2024 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुरानी रंजीश को लेकर गांव का घनश्याम पांडे ऊर्फ हलिया पिता मनबोध पांडे उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर डण्डा से पीठ सिर मे मारपीट किया, तथा मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया. मारपीट करने से मालती के पीठ मे चोट आया है. घटना को दामोदर पांडे एवं बेलमती साहू देखे एवं बीच बचाव किये है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें