news-details

छत्तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगा मानसून...

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 से 15 जून तक मानसून की‌ संभावना जताई जा रही है। मानसून की दस्तक के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आज रायपुर संभाग के दो जिलों और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

जानकारी के‌ मुताबिक भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यहां यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मानसून के 31 मई तक केरल पहुंच जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून के 13 से 15 जून के करीब पहुंचने की संभावना है।




अन्य सम्बंधित खबरें