बसना : सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत. - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत.

बसना थाना क्षेत्र के पठारीपाली में 30 अगस्त 2023 को एक व्यक्ति के मोटरसायकल से गिर जाने पर उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बिदेश सिदार पिता पिला बाबू सिदार उम्र 29 साल निवासी भैंसादरहा थाना झारबंद जिला बरगढ़ (ओड़िशा) अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 PA 0850 में राखी छोड़ने अपने मामा के गांव पझरापाली गया था और वहां से अपने ससुराल कोलिहादेवरी जाते समय पठारीपाली के पास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 PA 0850 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बारिश के पानी के कारण हुए रोड़ में गड्ढा में चलाने से मोटर सायकल अनियंत्रित हो गया. जिससे बिदेश स्वयं गिरकर सिर, चेहरा, हाथ पैर में चोंट आने पर उसे ईलाज हेतु रायपुर ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान 27 सितम्बर 2023 को उसकी मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 PA 0850 के चालक मृतक बिदेश सिदार के विरूद्ध अपराध धारा 304(ए) भादवि का अपराध पाये जाने से मृतक चालक के विरूद्ध धारा 304(ए) भादवि कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें